सरगुजा। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के सरगुजा रेंज के पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई और प्रधान आरक्षक सहित 23 पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने इस संबंध में आदेश और पुलिस कर्मचारियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है।

