जगरगुंडा के जंगल मे जवानों व नक्सली के बीच मुठभेड़, सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे जवान, DRG के 3 जवान शहीद

बस्तर। सुकमा जिले के जगरगुंडा मे जवानों व नक्सली के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक आश्रम पारा जगरगुंडा में बम ब्लास्ट कर जवानों पर नक्सली हमला किया गया है। जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। आज सुबह की घटना है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी की सुबह जिला सुकमा के थाना जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी नक़्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग 09:00 बजे जगरगुंडा व कुन्देड़ के मध्य पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुआ। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान जिनमे ऐसी रामुराम नाग, असिस्टेंट कांस्टेबल कुंजाम जोगा, सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गए हैं।

Exit mobile version