CG Corona Update: बेलगाम बढ़ रहे कोरोना के केस, आज मिले 5661 नए मरीज, 11 संक्रमितों ने तोड़ा दम

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 5661  नए मरीजों की पहचान हुई  है। वहीं 5225  मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 11  मरीजों  की जान चली गई  है । 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 690, राजनांदगांव से 222,  बालोद से 99, बेमेतरा से 65, कबीरधाम से 35,  रायपुर से 1789, धमतरी से 132,  बलौदाबाजार से 102,  महासमुंद से 100, गरियाबंद  से 14, बिलासपुर से 331,  रायगढ़ से 390, कोरबा से 196,  जांजगीर-चांपा से 294,  मुंगेली से 181,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 19,  सरगुजा से 122,  कोरिया से 62, सूरजपुर से 99,  बलरामपुर से 20, जशपुर से 62, बस्तर  से 102, कोंडागांव से 83,  दंतेवाड़ा से 119, सुकमा से 105,  कांकेर से 133, नारायणपुर 36,  बीजापुर से 59 नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 91  हजार 868  हो गई है , जिसमें से 31181  एक्टिव मामला है।  वहीं  10 लाख 46  हजार 971  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13716 मरीजों की जान चली गई है।

Exit mobile version