अविनाश@कोरबा। जिले के बांगो थाना अंतर्गत बिलासपुर-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक सलोरा निवासी सूरज केंवट और चांद केंवट हादसे का शिकार हो गए। एक भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, साल्हेवारा उप तहसील में नायब तहसीलदार पदस्थ
दोनों भाई बकरी खरीदी बिक्री का काम करते थे। खरीदारी करने बाइक से कोरबी जा रहे थे। मड़ई घाट के पास घटना घटी है। टोचन लेकर आ रही क्रेन ने बाइक को चपेट में लिया। घटना की सूचना पर बांगो थाना पुलिस और 112 कि टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्रेन चालक को गिरफ्तार किया।