CG: किसानों को मिली बड़ी राहत, धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह आगे बढ़ाने की घोषणा, अब 7 फरवरी तक रहेगी जारी

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह तक आगे बढ़ाने की घोषणा की। अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 7 फरवरी तक धान खरीदी जारी रखेगी। पहले सरकारी खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जा रही है।

Covid-19: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कोरोना संक्रमित, मणिपाल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, राज्य में संक्रमण के 48,049 नए मामले

इससे पहले मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि पंजीकृत सभी किसानों से धान खरीदा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो खरीदी की तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है। सीएम की इस घोषणा से किसानों की बड़ी संख्या को राहत मिली है।

Exit mobile version