CG : बीते 24 घंटे में मिले 5525 नए केस, 8 मरीजों की मौत, जानिए जिलेवार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 5525  नए मरीज सामने आए  है। वहीं 4240  मरीजों को ठीक होने के बाद  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 8  मरीजों  की जान चली गई है। 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 653, राजनांदगांव से 238,  बालोद से 96, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 39,  रायपुर से 1692, धमतरी से 92,  बलौदाबाजार से 60,  महासमुंद से 48, गरियाबंद  से 9, बिलासपुर से 447,  रायगढ़ से 663, कोरबा से 346,  जांजगीर-चांपा से 204,  मुंगेली से 64,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 33,  सरगुजा से 172,  कोरिया से 64, सूरजपुर से 90, बलरामपुर से 43, जशपुर से 146, बस्तर  से 27, कोंडागांव से 28,  दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 25, कांकेर से 124, नारायणपुर 24,  बीजापुर से 5  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 55  हजार 753 हो गई है , जिसमें से 32139  एक्टिव मामला है।  वहीं  10  लाख 09   हजार 967 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13647  मरीजों की जान चली गई है।

Exit mobile version