देश - विदेश

सैफ अली खान पर चाकू से हमला, हमलावर की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद

मुंबई। सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में चोर ने चाकू से हमला किया, जिसके कुछ घंटों बाद आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है। बुधवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार पर हमला करने वाले आरोपी की CCTV तस्वीर मिली है। CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पता चलता है कि वह 16 जनवरी को सुबह 2:33 बजे बिल्डिंग की सीढ़ियों पर था। सैफ अली खान पर हुए हमला को लेकर नई अपडेट सामने आई है। CCTV फुटेज से मुंबई पुलिस को पहला और महत्वपूर्ण सुराग मिल गया है। गुरुवार को आधी रात में सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया था। एक्टर के घर में अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से आया था।

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा था। इस संदिग्ध आरोपी का चेहरा उसी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ। संदिग्ध की पहचान होते ही पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए उसका चेहरा दिखा दिया है जो मौके से भाग गया था। बांद्रा पुलिस पिछले कई घंटों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थीं। इस संबंध में पुलिस पिछले सप्ताह घर में काम के लिए आए हर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। सैफ पर हमले की जांच के लिए मुम्बई पुलिस ने लोकल और क्राइम ब्रांच की कुल 10 टीम बनाई हैं।

Related Articles

Back to top button