आनंद मिश्रा@बलरामपुर। पशु तस्करों के द्वारा पशु तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और पशु को पुलिस ने जब्त किया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी को सूचना मिला कि एक वाहन चालक द्वारा सफेद रंग के वाहन में मवेशी लोड कर कटिंग के लिये बूचड़ खाना झारखण्ड ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ग्राम कोटागहना पहुंचे। जहां एक सफेद रंग का स्कार्पियो वाहन तेज रफ्तार गति से आ रहा था। जिसे रोकने पर वाहन चालक नहीं रोका। संदेह पर पुलिस के द्वारा स्कार्पियो वाहन का पीछा करते हुए गये। स्कार्पियो चालक ग्राम सेवारी में गाड़ी को जंगल के अंदर छोड़कर भाग गया। गवाहों के समक्ष स्कार्पियों वाहन का तलाशी लिया गया, स्कार्पियो वाहन में 6 नग मवेशी को कुरता पूर्वक सिर पैर को बांध कर ले जाया जा रहा था। जिसे गवाहों के समक्ष स्कार्पियो वाहन एवं मवेशियों को जप्त कर थाना परिसर में रखा गया है। स्कार्पियों वाहन चालक आरोपी की तलाश जारी है।