साजा विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे, कांग्रेस नेता के जमानत पर बवाल

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। साजा विधायक ईश्वर साहू के खिलाफ कांग्रेस नेता अंजोर यदु द्वारा फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी को तत्काल जमानत मिल जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता विधायक ईश्वर साहू के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर चैंबर के सामने धरना दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

इधर विधायक और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने धरना जारी रखा। कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर बैठकर आंदोलन तेज कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी अंजोर यदु की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version