कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत हुई खराब, डाक्टरों ने आराम करने की दी सलाह, सीएम ने फोन कर जाना हालचाल

रायपुर। कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत अचानक खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। शुक्रवार को अपने दौरा कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्हें कमजोरी महसूस हुई। इसके बाद उनका रूटीन चेकअप हुआ था। इसके बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। फ़िलहाल उनका सभी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। वे डॉक्टरों के सुझाव अनुसार आराम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार का हालचाल जानने के लिए उनसे फोन पर बातचीत की। और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Exit mobile version