लखनऊ में आज से बनेंगी ब्रह्मोस मिसाइल, 300 करोड़ की फैक्ट्री शुरू

लखनऊ। लखनऊ में आज से ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का काम शुरू हो गया है। यह फैक्ट्री लखनऊ के भटगांव इलाके में बनाई गई है और इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

इस फैक्ट्री में भारत की ताकतवर सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस तैयार की जाएगी। यह मिसाइल दुश्मन को जमीन, जहाज या फाइटर जेट से दागकर निशाना बना सकती है। यह प्रोजेक्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस यूनिट को बनाने में 300 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह प्रोजेक्ट 3.5 साल में पूरा हुआ है। इस फैक्ट्री से लगभग 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें से 500 इंजीनियर और तकनीशियन होंगे, बाकी लोग अन्य सहायक कामों में शामिल होंगे।

ब्रह्मोस मिसाइल को भारत की DRDO और रूस की कंपनी NPOM मिलकर बनाती हैं। यह भारत और रूस के बीच रक्षा क्षेत्र का एक बड़ा साझा प्रोजेक्ट है। इसमें भारत की हिस्सेदारी 50.5% और रूस की 49.5% है। इस फैक्ट्री की शुरुआत से लखनऊ अब रक्षा उपकरण बनाने का बड़ा केंद्र बन जाएगा। यहां भविष्य में लड़ाकू विमान, स्पेस क्राफ्ट, एयरोइंजन और हाई-स्पीड हथियार भी बनाए जाएंगे। इससे उत्तर प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में देश का अहम राज्य बन जाएगा।

Exit mobile version