संतोष पांडे के घर खिला ब्रह्म कमल, सालभर में एक बार खिलता है…इन उपायों से लोगों की भर देता है झोली

चूड़ामणि उपाध्याय@सक्ती। जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम ओडेकेरा में संतोष कुमार पांडे के घर मे ब्रम्हा कमल का फूल खिला है। जिसे देखने के लिए लोग उनके घर में पहुंच रहे हैं. ब्रह्म कमल के कई चमत्कारिक फायदे हैं…इसका अर्थ है ब्रह्मा का कमल..इस फूल को उनके ही नाम पर रखा गया है। यह फूल मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। मान्यता है कि इस फूल को घर के ब्रह्म स्थान पर रखने से सुख समृद्धि में वृद्धि होता है। हिंदू धर्म में ब्रम्हा कमल का विशेष महत्व है। कमल के फूल कई तरह के होते हैं लेकिन उनमें सबसे ज्यादा चमत्कारी है ब्रह्म कमल का फूल। ब्रह्म कमल का फूल साल भर में एक बार उगते हैं और केवल तीन से चार घंटे के लिए ही खिलते हैं। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देख लेता है, उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है और जिस घर में ब्रह्म कमल का फूल खिलता है, वहां मां लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में ब्रह्म कमल फूल का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से कभी धन की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है।

Exit mobile version