कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को सूटकेश में एक शव लेकर जाते हुए पकड़ा। यह घटना कुम्हारटुली घाट के पास की है, जहां दोनों महिलाएं एक ट्रॉली बैग में शव लेकर जा रही थीं।
शक होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद बैग से एक महिला का शव बरामद किया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान फाल्गुनी घोष और उनकी मां आरती घोष के रूप में हुई है। मृतका की पहचान सुमिता घोष के रूप में हुई है, जो फाल्गुनी की सास थीं। पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फाल्गुनी घोष ने बताया कि मृतका उसकी सास थीं और इस मामले में पूरी जांच की जा रही है।