महानदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, अभी तक नहीं हो सकी पहचान 

गोपाल शर्मा@जांजगीर चांपा। शिवरीनाराण में  काली मंदिर  के पीछे  महानदी पुल के किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है| नदी में डोंगा चलाने वाले की नजर उस पर पड़ी| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई|  मृतक के हाथ मे  माँ लिखा हुआ है। मृतक के बारे में अब तक कोई जानकारी नही मिली है ।  पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| 

जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण में शबरी पुल के पास डोंगा चला रहे स्थानीय नाविकों ने देखा कि  महानदी के किनारे कोई व्यक्ति स्थिर स्थिति में हैं। स्वाभाविक रूप से उन्होंने इस मामले में दिलचस्पी दिखाई। तब उन्हें पता चला कि यह किसी का शव है।  इस बारे में पुलिस को अवगत कराया गया।  कुछ देर बाद शिवरीनारायण पुलिस यहां पहुंची और संज्ञान लिया। नाविकों के माध्यम से  शव को निकाला गया।   समेलाल ने बताया कि शव बाहर का लगता है।  इस संबंध में हमे कुछ भी पता नही है।

Exit mobile version