BJP का बवाल दूसरे दिन भी जारी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दरी बिछाने से मना किया तो पुलिस से भीड़ गए, फिर से थाने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

रायपुर। भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी है। भाजपा कार्यकर्ता शनिवार से विधानसभा थाने पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का रविवार को पुलिस के साथ भिड़ंत हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। जिसके बाद से मामला गर्म हो गया। एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधानसभा थाना पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक 11 बजे के करीब बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। थाने के बाहर वहां पर दरी बिछाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दरी बिछाने से रोक दिया। भड़के हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे। मामला बढ़ता देख अतिरिक्त बलों को बुलाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के संदेश भेजा। आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंच गए हैं। वहां अब भी हंगामा जारी है।

पूर्व मंत्री ने पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि पुलिसकर्मियों ने सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने उनको पीटा था। उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर भाजपा नेता अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने शिकायत की है कि पूर्व मंत्री ने थाने में उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। शासकीय कार्य करने से रोका है।

Exit mobile version