बिपत सारथी@गौरेला-पेंड्रा- मरवाही। गौरेला में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा आयोजन और धरना प्रदर्शन संबंधित निर्देशों के खिलाफ प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे भूपेश सरकार का तानाशाही काला कानून करार दिया। गिरफ्तार होने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुँचे। हालांकि पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते भाजपाई कलेक्ट्रेट तक तो नही पहुँच सके पर पुलिस के बनाए अस्थायी जेल जरूर पहुँच गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
BJP का जेल भरो आंदोलन, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
