BJP कार्यकर्ताओं ने पेश किया मिसाल, वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पहुंच रहे…..

संजय साहा@पंखाजुर। (BJP)Covid-19 जैसे महामारी में परलकोट क्षेत्र को सुरक्षित रखने भाजपा मंडल पखांजुर एवं भाजयुमों मंडल पखांजुर के संयुक्त युवा टीम द्वारा लगातार स्थानीय प्रशासन की सहयोग करते आ रहे हैं। इस कड़ी में आज युवा कार्यकर्ताओ ने covid वैक्सीन सेंटर पखांजुर एवं डाक विभाग के कार्यालय को पूर्ण सेनेटाइज कर कोरोना वायरस को हराने का प्रयास किया है।

भाजपा के सेवा ही संगठन भावना से कार्यकर्ताओं ने आज कोविड वैक्सीन सेंटर में वैक्सीनेशन के लिए आये दूर दराज के गॉव के लोगो को एवं सेंटर में ड्यूटी में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियो को ठंडा पेय पिला कर दोपहरी की इस भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। कोरोना महामारी से जहाँ सम्पूर्ण देश लॉकडाउन है लोग घर से बाहर निकलने में घबराते हैं। वही भाजयूमो मंडल पखांजुर के कार्यकर्ताओं की इस तरह का सेवा कार्य को क्षेत्र के लोगो ने सरहानीय कार्य बताते हुए युवा कार्यकर्ताओ की हौसला अफजाई किया है। 

इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ता शंकर सरकार, निमाई बिस्वास, अमित मंडल, मिथुन गाइन, रोशन बड़ाई, तुसार मंडल एवं भाजयूमो कार्यकर्ताये उपस्थित थे।

Exit mobile version