Mungeli: जब कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा कांग्रेस, भाजपा कार्यालय का किया घेराव,Video

नवनीत शुक्ला@मुंगेली। (Mungeli) केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। जो काफी हद तक सफल नजर आया।

(Mungeli) केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीति के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज युवा कांग्रेस मुंगेली कांग्रेस भवन से रैली निकाली। (Mungeli) फिर भाजपा कार्यालय का घेराव किया।

SC के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री का बयान, कहा-कमेटी निकालेगा निष्कर्ष, यह अच्छा फैसला

युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने बताया की केंद्र सरकार ने जो किसानों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस उसका विरोध करती है। और किसानों के खिलाफ इस काले कानून को वापस लेने की मांग करती है।

इस पूरे मामले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नवनियुक्त जरहागांव ब्लाक अध्यक्ष रामचंद्र साहू ,मुंगेली ब्लाक अध्यक्ष लोकराम साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Exit mobile version