जवानों की कुशलता के लिए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना करने पहुंचे भाजपा नेता

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल और महामंत्री संगठन पवन साय ने सेना के जवानों और खासतौर पर बस्तर क्षेत्र के सैनिकों की कुशलता के लिए मां दंतेश्वरी के दरबार में प्रार्थना की। वे दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

दोनों नेताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का साहस, समर्पण और पराक्रम देश के लिए गर्व की बात है। हमारे जवान सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा में भी बहादुरी से अपना योगदान दे रहे हैं।

अजय जामवाल और पवन साय ने कहा कि सेना के उच्च मनोबल और बस्तर के वीर जवानों की सलामती के लिए मां दंतेश्वरी से विशेष प्रार्थना की गई है। इस मौके पर भाजपा के कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, नंदलाल मोडामी, संग्राम सिंह राणा, दीपक बाजपेई, मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान, नीलम ठाकुर और सोडमू कोर्राम शामिल थे। सभी ने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर देश की रक्षा में लगे जवानों के लिए आशीर्वाद मांगा।

Exit mobile version