घर से दो किमी दूर भाजपा जिला मंत्री का मिला शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

जगदलपुर। जिले में भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वे तड़के सुबह घूमने निकले थे। जिसके बाद घर से करीब दो किमी दूर उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version