बीजेपी ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, पुलिस के साथ संघर्ष, कांग्रेस पार्टी के खिलाफ लगाए नारेबाजी

मनीष शरण@बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका है। नेहरू चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसे लेकर पुलिस बल के साथ संघर्ष हुआ। दो बार पुतला फूंकने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने व्यवस्था संभाली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए।

Exit mobile version