बिलासपुर को 26.93 करोड़ की सौगात: कल शहर आएंगे CM विष्णुदेव साय; अरपा तट पर अटल परिसर का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 29 मार्च को न्यायधानी बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अरपा रिवर व्यू के पास नवनिर्मित ‘अटल परिसर’ में आयोजित एक भव्य समारोह में शिरकत करेंगे। सीएम यहां बिलासपुर के विकास को नई रफ्तार देते हुए 26.93 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

शहर को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कहा कि सुशासन सरकार का संकल्प शहरों को आधुनिक अधोसंरचना से लैस करना है। उन्होंने जोर दिया कि बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस दौरे से बिलासपुर की शहरी व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे, उनमें प्रमुख हैं:

नए प्रोजेक्ट्स की रखी जाएगी नींव
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सीएम कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे:

Exit mobile version