Bilaspur: गुस्से में रिश्तों का कत्ल, शराब पीकर बहू को डांटने लगा पिता, बेटे ने समझाया तो उस पर भी रॉड से किया हमला, आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से मार डाला

बिलासपुर। जिले में एक बेटे ने अपनी ही पिता की हत्या कर दी है। छिरहा पचबहरा गांव में रहने वाले रामपुरी धुरी(64) शराब पीने का आदि था। वह हमेशा शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। शनिवार की दोपहर शराब के नशे में अपनी बहू से विवाद कर रहा था। पत्नी ने अपने 29 वर्षीय पति को तब वह तत्काल घर पहुंचा। उसने पिता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बुजुर्ग पिता रामपुरी धुरी कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। और विवाद करने लगा।  इसके बाद उसने रॉड से दीपक को मारा। जिससे दीपक घायल हो गया।

इसी बात से नाराज दीपक ने पास में रखे कुल्हाड़ी को उठाया और पिता पर कई वार गिए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

Exit mobile version