Bilaspur: 1 महीने पहले भागकर की थी शादी, इधर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया ये आरोप

बिलासपुर। (Bilaspur) एक महीने पहले प्रेमी के साथ भागकर शादी रचाने वाली युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या से जुड़ा दिख रहा है। जिसके बाद पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

(Bilaspur) मामला सीपत क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रेशमा नामक युवती अपने प्रेमी रोहित पटेल के साथ एक महीने पहले भाग गई थी। (Bilaspur) इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। जानकारी मिल रही है कि रोहित पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। रोज के प्रताड़ना से तंग आकर रोहित की पत्नी घर छोड़कर फरार हो गई।

शुक्रवार को जब परिजनों ने कई बार युवती को फोन किया। लेकिन युवती ने कोई जवाब नहीं दिया तो परिजन परेशान हो गए। तत्काल भागे-भागे युवती के घर मोहरा के मटियारी पहुंचे। जहां वह अपने पति के साथ रहती थी। लेकिन घर बाहर से बंद था। जिसमें ताला लटका हुआ था।

जिसके बाद पड़ोसियों के मदद से लोगों ने जब घर से अंदर झांककर देखा तो रेशमा फंदे में लटके हुए मिली। परिजनों का आरोप है कि रेशमा को पहले मारा गया और फिर उसे फंदे पर लटकाया गया। शरीर पर मारपीट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। वहीं पति रोहित पटेल फरार चल रहा है।

Exit mobile version