Bilaspur: सरकारी बिल्डिंग में फैली अव्यवस्था, महिलाओं के बाथरूम में हुआ कब्जा, विभाग का तर्क, हमने बनाया है बाथरूम तो हमारा हुआ

मनीष@बिलासपुर। (Bilaspur) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग है, जो कि सरकारी दफ्तर है। महिलाओं के लिए यहां प्रसाधन बनाए गए हैं। अलग-अलग तकरीबन 17 से अधिक विभाग होने की वजह से महिलाओं के लिए यहां 3 बाथरूम बनाए गए हैं। (Bilaspur) इनमें से एक बाथरूम पर विभाग विशेष ने कब्जा कर रखा है। बकायदा शौचालय में ताला लगा दिए गया है। इसकी चाबी विभाग विशेष के पास ही होती है।

(Bilaspur) इस शौचालय का किसी अन्य को प्रयोग करने से रोका जाता है। इसकी शिकायत सरकारी विभाग में बिल्डिंग की देखरेख लिए बनाई गई समिति तक पहुंची है। लेकिन अब समिति भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। मज़े की बात यह है कि, विभाग का कहना है कि उन्होंने अपने स्टोररूम का एक किस्सा बाथरूम के रूप में बनाने के लिए दिया था। लिहाजा यह बाथरूम केवल उन्हीं लोगों के इस्तेमाल के लिए आरक्षित होगा।  इस पूरे मामले में सरकारी विभाग की महिलाओं ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन विभाग के पुरुष अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जो किया वो सही किया है। समिति जो करना चाहे वह कर सकती हैं। आप चाहे तो इसके बारे में कलेक्टर से भी शिकायत कर सकते हैं।

हालांकि स्टोर रूम को बाथरूम के रूप में इस्तेमाल करने का या बनाने के लिए स्थापना विभाग से परमिशन ली गई थी या नहीं..?!  इसकी जानकारी इन्हें नहीं है। सार्वजनिक  इस्तेमाल के लिए बने बाथरूम को ताला लगा कर रखना उचित होगा या नहीं..?  इस पर यह जवाब नहीं देते।

 जब किसी बिल्डिंग में काम करने वाले दूसरे सरकारी महिला कर्मचारियों ने इसका विरोध किया है फिर भी विभाग विशेष की दादागिरी इतनी ज्यादा है कि कोई यह ताला खुलवा नहीं सकता। देख रेख करने वाली समिति ने भी अब हाथ खड़े कर दिये हैं। इस सब के बीच अब इस सरकारी दफ्तरों में पहुंचने वाली महिलाओं की समस्या पर कोई चर्चा भी नही करने को तैयार नही है।

Exit mobile version