Bilaspur: तालाकशुदा महिला के साथ 17 साल के नाबालिग ने किया रेप, 72 घंटे तक बंधक बनाकर कमरे में रखा….महिला ने परिजनों को दी सूचना…आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में एक नाबालिग ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे 3 दिन तक कमरे में बंद करके रखा और उसके साथ रेप करता था।

जानकारी के मुताबिक मामला कोनी थाना क्षेत्र की है। 17 वर्षीय नाबालिग की सालभर पहले कोनी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय महिला से दोस्ती हुई थी। जो कि तालाकशुदा थी। दोनो फोन पर बात करते थे। इसी बीच दोनों को प्यार हुआ। सोमवार को नाबालिग महिला को मिलने के लिए बुलाया था। फिर नाबालिग उसे बाइक से अपने कमरे पर लेकर गया।

फिर वहा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा महिला को बुरा लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला वापस घर छोड़ने की बात कहने लगी। लेकिन फिर उससे दुष्कर्म किया। करीब 72 घंटे तक बंधक बनाकर कर रखा। मंगलवार को किशोर उसे कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया।

मौका पाकर महिला ने मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन ने पुलिस की टीम को बुलाकर नाबालिग के कमरे तक पहुंच गए। और महिला को आरोपी किशोर के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 342 , 506 , 376 के तहत नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। और उसे बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Exit mobile version