शपथ ग्रहण समारोह में महापौर विधानी को कलेक्टर ने टोका, दोबारा लेनी पडी शपथ, देखे वीडियो..

  बिलासपुर।  नगर निगम की नव-निर्वाचित महापौर पूजा विधानी और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जो अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, महापौर पूजा विधानी ने महापौर पद की शपथ दो बार ली।

पहली बार जब पूजा विधानी ने शपथ ली, तो उन्होंने भारत की संप्रभुता के स्थान पर ‘भारत की सांप्रदायिकता’ पढ़ दिया, जिसे सुनकर शपथ दिला रहे कलेक्टर ने उन्हें टोका और सही शब्दों के साथ शपथ लेने के लिए कहा। इसके बाद पूजा विधानी ने दोबारा शपथ ली। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 देखें वीडियो और जानें इस दिलचस्प घटना के बारे में!

https://newsslots.in/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-28-at-12.40.40-PM.mp4
↑
Exit mobile version