बीजापुर। (Bijapur) बस्तर जिले में जवानों द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जवानों को सफलता भी मिल रही है। इधर नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर 2 नक्सलियों समेत मिलिशिया के एक सदस्य ने आत्मसमर्पण किया है। (Bijapur) तीनों ने एसपी कमलोचन कश्यप के सामने सरेंडर किया है।
(Bijapur) आत्मसमर्पित नक्सलियों में (22) वर्षीय माड़वी आयता, (32) वर्षीय कुहरामी हुंगा, (20) वर्षीय वेट्टी हिंड़मा ने सरेंडर किया है। इनमें से वेट्टी हिंड़मा मिलिशिया का सदस्य है। 2013 से चेरला DVC में सुरक्षा गार्ड के रूप में आत्मसमर्पित नक्सली माड़वी आयता भर्ती हुआ था।
2014 में उसे पार्टी का सदस्य बनाया गया. उसने 2014 में कवरगटटा में ट्रेनिंग ली। वह संगठन में रायफल 12 बोर रखता था। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की पुर्नवास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।