Bijapur: नक्सलियों का कायराना करतूत, पढ़िए अब क्या किया माओवादियों ने….

बीजापुर। (Bijapur) नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बौखलाए नक्सली अब आए दिन कोई नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तोयनार थानाक्षेत्र के मिडते गांव में नक्सलियों ने जवान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। (Bijapur)  घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान की पहचान ज़िला मुख्यालय जेल बाड़ा निवासी लच्छू मडावी के रूप में हुई है।

Janjgir Champa: बाढ़ का ऐसा प्रकोप..ग्रामीणों के सामने आई भूखे मरने की नौबत, कहां है खाद्य अधिकारी?, Video

घटनास्थल से भागे नक्सली

(Bijapur) जानकारी के मुताबिक जवान पर हमला करने के बाद नक्सली वारदात स्थल से भाग गए। खून से लथपथ हालत में जवान सड़क पर पड़ा रहा है। इसकी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।

Exit mobile version