नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता: दो हार्डकोर नक्सलियों ने मोहला में किया आत्मसमर्पण

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सल विरोधी अभियान ऑपरेशन प्रयास के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बस्तर के माड़ इलाके से आए दो हार्डकोर नक्सलियों ने मोहला पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर थे, जिनमें एक डीवीसी (डिवीजनल कमेटी) और दूसरा एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) स्तर का सदस्य था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के समक्ष हथियार डाल दिए। SP वायपी सिंह के निर्देश में बीहड़ इलाकों में नक्सली कैडरों के आत्मसमर्पण के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसका असर यह है कि अब नक्सली संगठन के शीर्ष सदस्य भी हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने लगे हैं।

SP सिंह ने बताया कि यह आत्मसमर्पण एक बड़ी उपलब्धि है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में यह आत्मसमर्पण अभियान की सफलता और शांति स्थापना की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version