ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…


कोरबा। जिले के बालको पुलिस ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऑनलाइन स‌ट्टा पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपियों को धर दबोचा है। बता दें कि ये आरोपी कृष्णा बुक के जेट बुक तथा आल बुक पैनल से सट्टा संचालित करते जिला कोरबा से 1 एवं अंबिकापुर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अंबिकापुर में बैठकर कृष्णा बुक के जेट बुक तथा आल बुक पैनल आई.डी. से सट्टा का संचालन कर रहे थे।

 पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 2 नग, स्मार्ट मोबाईल फोन 21 नग, सिम 26 नग, चेक बुक 37 नग, ए.टी.एम. 72 नग, तथा 2 नग बाइक जब् किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 60 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले कुल 85 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें मनी ट्रेल का विश्लेषण किया जा रहा है।

सटोरियों के खिलाफ थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बैंक खातों में जमा राशियों को होल्ड, फ्रीज कराने के लिए विधिवत् कार्यवाही की जा रही। पुलिस के द्वारा अलग-अलग बैंकों के 85 खातों को फीज-होल्ड किया जा रहा है। जिसमे अभी तक 34 खातों में लगभग 07 लाख को होल्ड कराया जा चुका है। साइबर सेल द्वारा बैंक खातों का विशलेषण किया जा रहा है।

Exit mobile version