रायपुर। राजधानी में गैंगवार के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। शहर के अलग अलग इलाको में पुलिस ने 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 12 लोकेशन में पुलिस के 100 कर्मचारी और आधिकारी ने कार्यवाही की। 60 आर्म्स एक्ट , 12 एनडीपीएस एक्ट
87 अलग अलग धाराओं पर कार्यवाही हुई। 34 किलोग्राम गांजा , 60 चाकू भी जप्त किए गए हैं। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छापेमार कार्यवाही की गई है।
गैंगवार के बाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 160 गिरफ्तार, 34 किलोग्राम गांजा , 60 चाकू भी जप्त
