गणपति उत्सव में मिली बड़ी खुशखबरी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई ‘नन्ही परी’

मुंबई। गणपति महोत्सव के शुभ अवसर पर बॉलीवुड के पावर कपल कहलाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। खबर है कि दीपिका ने 8 सितंबर को एक बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक दीपिका और रणवीर की ओर से इस खबर को लेकर ऑफिशियल कनफर्मेशन नहीं आया है। एक दिन पहले ही इस जोड़े को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया था। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।


दीपिका और रणवीर के जीवन का यह नया चैप्टर इस जोड़े के साथ-साथ उनके प्रशंसकों के लिए भी महत्वपूर्ण पल है। इस साल फरवरी में दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने घर खुशखबरी आने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे सितंबर में बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी रचाई थी।

Exit mobile version