देव मंत्र के बीस सियाराम दरबार मंदिर निर्माण का भूमिपूजन,  25 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। देव मंत्र के बीस सियाराम दरबार मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजा के पूर्व सरयू नदी से लाए पवित्र जल एवं मिट्टी को सिद्ध गणेश मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ हजारों महिला शहर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। 

जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के नवागढ़ मुख्यालय में 25 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से श्री सियाराम दरबार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। श्री शमी गणेश मंदिर से शक्ति मंदिर तक 11 सौ महिलाओं ने निकाली भव्य शोभा यात्रा निकाली। गुरुदयाल सिंह बंजारे ने श्री सियाराम दरबार मंदिर का भूमिपूजन किया। 

भव्य सियाराम दरबार मंदिर का भूमि पूजन नवागढ़ विधायक एवं संसदीय संचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे नें किया। नवागढ़ मुख्यालय में 11 सौ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 5 एकड़ भूमि जिसमें 54 हजार  फीट में बनेगा श्री सियाराम दरबार मंदिर, वही 11 सौ महिलाओं ने भव्य सोभा यात्रा निकाल कर शक्ति मंदिर पहुंचे। जिसके बाद आज विधि विधान एवं मंत्रोच्चार कर 25 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली श्री सियाराम दरबार का भूमि पूजन एवं नींव रखा गया। इस मंत्रोचार में जिला एवं विधानसभा के हजारों की संख्या में यज्ञ में आहुति देने के लिए लोग शामिल  हुए।वही भोजन भंडारे का व्यवस्था भी किया गया, जो  देर रात तक चला। श्री सियाराम दरबार के निर्माण से पूरे छत्तीसगढ़ में आस्था का केंद्र बिंदु दिखेगा। रमणीक दर्शनी  स्थल रहेगा। 

विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने 2 साल पूर्व चैत्र नवरात्र के दिन रामलीला मंच पर हजारों लोगों के समक्ष संकल्प लिया था, जो अब साकार हो रहा है, नवागढ़ के आसपास में गेट और तोरण से भी सजाया गया। अयोध्या से राम मंदिर से मिट्टी और सरयू नंदी से जल भी लाया गया था। नवागढ़ विधानसभा में जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। 

Exit mobile version