आनंद मिश्रा@बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बलरामपुर रामानुजगंज के ब्लॉक जनपद वाड्रफनगर के ब्लाक स्तरीय शासन के द्वारा एकलव्य विद्यालय भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कराने की स्वीकृति शासन के द्वारा दी गयी थी। एकलव्य विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान योजना आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा 23 दिसंबर 2020 को किया गया था। मगर चार वर्षो से अधिक हो गया, भूमि पूजन करने के बाद भी आज तक खुदाई नहीं कराई गई है। एकलव्य विद्यालय बरती कला में भूमिपूजन को 3 साल से अधिक समय बीत गया। विद्यालय का संचालन वाड्रफनगर ब्लॉक के ग्राम चांचीड़ाड में संचालित किया जा रहा है। एकलव्य विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक पूर्व शिक्षा मंत्री जन प्रतिनिधियों और शिक्षको के सामने भूमि पूजन तो करा दिया गया। अगर आज स्वीकृत स्थान पर निर्माण हो जाता तो आदिवासी समाज के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हो सकती थी। मगर पूर्व मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि और एकलव्य विद्यालय निर्माण पर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को एकलव्य विद्यालय में पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है।
कोविड काल में एकलव्य विद्यालय निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन…अब तक नींव खुदाई भी नहीं…शिक्षा से पिछड़ रहे आदिवासी बच्चे
