Bhilai: नवगठित रिसाली निगम के पार्षदों का शपथ ग्रहण पूरा, अब से कुछ देर में महापौर का चुनाव

अनिल गुप्ता @भिलाई। नवगठित रिसाली निगम के पार्षदों ने का शपथ पूरा हुआ। बुधवार की सुबह कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी पार्षदों को 5-5 की कतार में शपथ दिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के मुख्य कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम हुआ। कलेक्टर ने सभी पार्षदों का पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

J-K: दहशतगर्दों का अंत, सुरक्षाबलों ने मार गिराए जैश के 3 आतंकी, एक पाकिस्तानी भी शामिल

नगर पालिक निगम के पहली बार चुनाव हुआ है। जिसमे कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला हुआ है। कांग्रेस पार्टी को यहां 21 वार्डों में सफलता मिली है। तो वहीं भाजपा के 12 पार्षद हैं। इसी तरह से 7 निर्दलीय पार्षद भी चुने गए। इनमें से पांच निर्दलीय पार्षद कांग्रेस को पहले ही समर्थन दे चुके हैं। इससे रिसाली निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 26 हो गई है। शपथ ग्रहण के बाद 11:00 से 12:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 12 दिन से 1:00 के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1:00 से 2:00 के बीच महापौर व सभापति के लिए मतदान किया जाए। 3:00 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएंगे।

Exit mobile version