भिलाई भाजयुमो की जिला-मंडल नियुक्तियां स्थगित: तकनीकी विसंगतियों के चलते रोकी गई सूची, जल्द जारी होगी नई लिस्ट

दुर्ग। भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला और मंडल स्तर की सभी हालिया नियुक्तियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने दी। उन्होंने कहा कि सूची में कुछ गंभीर तकनीकी विसंगतियां सामने आई हैं, जिन्हें सुधारने के बाद नई सूची जारी की जाएगी।

पाणिग्रही, जो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी हैं, ने बताया कि भिलाई जिला भाजयुमो के जिला-मंडल की हाल ही में घोषित सूची संगठन के संज्ञान में आने के बाद रोक दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की रीति-नीति और सांगठनिक मापदंडों की पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण वर्तमान सूची की घोषणा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

पाणिग्रही ने कहा कि पिछली सूची में कुछ तकनीकी त्रुटियां पाई गई थीं, जिन्हें सुधारना जरूरी है। संगठन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असंतोष की स्थिति से बचना चाहता है, इसलिए सभी पहलुओं की दोबारा समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हुए जल्द ही नई और त्रुटिहीन सूची जारी की जाएगी। इससे संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में स्पष्टता बनी रहेगी।

इस फैसले के बाद भिलाई भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में नई सूची को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर संगठन द्वारा जारी किए जाने वाले अगले आदेश पर टिकी है।

Exit mobile version