बंगाल वोटर लिस्ट रिवीज़न: भाषा और वक्त की जंग में फंसे अधिकारी; 48 लाख फाइलों का बोझ, बाहरी अफसरों को ‘उपनाम’ समझने में मुश्किल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की ‘तार्किक विसंगतियों’ को दूर करने के लिए चल रही विशेष सत्यापन प्रक्रिया (SIR) अब अधिकारियों के लिए गले की फांस बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही इस जांच में 60 लाख संदिग्ध दस्तावेजों का निपटारा होना है, लेकिन समय की कमी और भाषा की दीवार ने न्यायिक अधिकारियों को भारी दबाव में डाल दिया है।

750 अधिकारी, पर काम का पहाड़

इस महा-अभियान में पश्चिम बंगाल के 550 न्यायिक अधिकारियों के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड के 200 अधिकारियों को लगाया गया है।

भाषा का पेंच: बनर्जी और बंधोपाध्याय का उलझाव

जांच में सबसे बड़ी बाधा ‘बांग्ला उपनाम’ बने हुए हैं। अंग्रेजी में जिसे ‘बनर्जी’ लिखा जाता है, बांग्ला में वह ‘बंधोपाध्याय’ हो जाता है। इसी तरह चटर्जी-चट्टोपाध्याय और मुखर्जी-मुखोपाध्याय के बीच का अंतर बाहरी राज्यों (ओडिशा-झारखंड) के अधिकारी नहीं समझ पा रहे हैं।

राजनीतिक भविष्य पर खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय पर जांच पूरी नहीं हुई, तो बड़ी संख्या में लोग वोट देने से वंचित रह जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन न्यायिक अधिकारियों के फैसले अंतिम होंगे, लेकिन नामांकन की अंतिम तारीख तक इस प्रक्रिया को पूरा करना आयोग के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

Exit mobile version