Bemetara: दुष्कर्म का आरोपी च़ढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। (Bemetara) नांदघाट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने नांदघाट थाने पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। वहीं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 वर्षीय मुन्ना बघेल को गिरफ्तार कर लिया। उसने दुष्कर्म करने की बात को कबूल किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version