रायपुर। बोरवेल के गड्ढे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरी तरह से सावधानी और सतर्कता बरतें। यदि कहीं गड्ढे खुले हैं बोरवेल के लिए आवश्यक वहां पर बचाव के व्यवस्था और सुनिश्चित करके रखें।
कांग्रेस के वादे और घोषणा पत्र पर उपमुख्यमंत्री सावने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल के घोषणा पत्र के वादे और घोषणा पत्र के बारे में पुरे देश की जनता जानती है। देश यह भी जानता है कि यह चुनाव जीतने वाले नहीं है। इन्होंने कभी वादे पूरे नहीं किया, झूठे वादे करने में यह माहिर रहे। फिर से झूठा वादा लेकर आ रहे हैं। जनता भी इनके के झूठे वादों को अच्छी तरह जानती है। इतने बड़े-बड़े यह झूठे वादे कर रहे हैं जनता पर इसका कोई असर नहीं पढ़ने वाला है।
केंद्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं का लगातार दौरा छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और नेता लगातार सभाएं ले रहे हैं। पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ के लोग चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में जो माहौल दिख रहा है मिशन 11 यानी की 11 के 11 सीटों में जीतने की दृष्टि से पूरी ताकत से जुटे हैं। कार्यकर्ताओं और जनता में नरेन्द्र मोदी को लेकर काफी उत्साह है। निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 11 के 11 सीटों को जीतने वाली है। राहुल गांधी का भी छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। 2018 की विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो आईडी किए थे उनकी सरकार ने उसमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। छल किया है छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा किया है।