बजट सत्र: LPG की बढ़ती कीमतों पर संसद में संग्राम; पेट्रोलियम मंत्री बोले- ‘अफवाह न फैलाए विपक्ष, देश में ईंधन की कमी नहीं’

दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज पांचवां दिन है। शुक्रवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्षी दल विशेष रूप से एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। संसद परिसर के बाहर विपक्षी सांसदों ने गैस सिलेंडरों के कटआउट लेकर प्रदर्शन भी किया है।

सरकार का पक्ष: ‘देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार’विपक्ष के आरोपों पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का संकट नहीं है।
आपूर्ति: पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और एटीएफ (ATF) की सप्लाई पूरी तरह सुचारू है।प्रायोरिटी: सरकार की प्राथमिकता 33 करोड़ परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाना है।
अफवाहों पर रोक: मंत्री ने विपक्ष से अपील की है कि वे पश्चिम एशिया के संघर्ष को आधार बनाकर पैनिक न फैलाएं।
विपक्ष के तीखे सवाल: ‘दाम क्यों बढ़ रहे?’विपक्ष ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए इसे जमीनी हकीकत से दूर बताया है।
कांग्रेस: मोहम्मद जावेद ने पूछा कि अगर कोई किल्लत नहीं है, तो कीमतें क्यों बढ़ाई गईं? उन्होंने आरोप लगाया कि लोग सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं।
सपा: राम गोपाल यादव ने कहा कि अधिकारी प्रधानमंत्री को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं, अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग और सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव की बात कही।
विदेश नीति: पी. चिदंबरम ने ईरान के खिलाफ यूएनएससी (UNSC) में भारत के रुख को ‘एकतरफा’ करार देते हुए सरकार की कूटनीति पर सवाल उठाए।

बीजेपी का पलटवार: ‘राहुल गांधी फैला रहे हैं घबराहट

‘ सत्तारूढ़ दल ने राहुल गांधी के बयानों को देश का मनोबल गिराने वाली कोशिश बताया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि 1974 से 2014 के बीच कांग्रेस ने रेलवे के विद्युतीकरण जैसे बुनियादी काम नहीं किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का भारत पर कोई असर नहीं होगा और पीएम मोदी जनता की रक्षा करेंगे।

Exit mobile version