Balod: 4 साल से फाइलों में कैद हुआ केंद्रीय विद्यालय, प्रशासनिक अधिकारी चुप, अब विपक्षी पार्टी ने सरकार पर मढ़ा आरोप

शिव जायसवाल@बालोद। (Balod) जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलने को लेकर प्रशासन की अटकलें बढ़ती नजर आ रही है। जिले के लिए 4 साल पहले केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ था। जो कि अब तक फाइल में कैद है।

(Balod) प्रशासन अब तक केंद्रीय विद्यालय के लिए जगह की तलाश नहीं कर पाई है। जिसके बाद से एक बार फिर यह विवादों से घिरता हुआ नजर आ रहा है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी बरकरार रखना चाहते हैं।

Corona News: 173 नए केस, 10 मरीजों की मौत, नहीं थम रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला….पढ़िए स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट

जिले के छात्रों की सुविधा के लिए खोलने वाला केंद्रीय विद्यालय अब भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार की योजना में शामिल है। (Balod) जिसको लेकर अब लोकसभा सांसद मोहन मंडावी प्रदेश सरकार पर आरोप मढ़ रहे हैं।

Koreya: अजब-गजब: गांव में नलकूप खुदाई के बाद पानी… 4 घंटे बाद बोरवेल से निकली आग की लपटें… ग्रामीण हैरान… Video

सांसद मोहन मंडावी का कहना है कि उनका काम योजना लाना था। अब प्रशासन सर्व सुविधा युक्त स्थल का चयन कर केंद्रीय विद्यालय बनाना चाहिए। सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक विद्यालय बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। छात्रों को सुविधा मिलना भी शुरू हो जाना था। लेकिन कांग्रेस वाले ही गुमराह कर रहे हैं।

Exit mobile version