लंबी बीमारी के बाद सरगुजा राज परिवार की बेबी राज का निधन, शनिवार की दोपहर अंबिकापुर में होगा अंतिम संस्कार
Khabar36 Media
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव के परिवार के सदस्य बेबी राज का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के निजी अस्पताल में लंबे समय से उपचार चल रहा था। सिंहदेव के निवास तपस्या में बेबी राज ने अंतिम सांस ली।
निवार की दोपहर 2:00 बजे बेबी राज का अंतिम संस्कार होगा। राज्य परिवार के रानी तालाब में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेबी राज के निधन से राज परिवार सहित शहर वासियों में शोक का माहौल है।