आतिशी 21 को लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ



नई दिल्ली। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं हैं। वे 21 सितंबर यानी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आतिशी के साथ ही गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन सहित 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। बता दें कि मंगलवार को आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। बैठक में ही सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने ऐलान किया गया था।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। केजरीवाल ने मंगलावार दिल्ली के के उप राज्यपाल से मिल कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमें आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया था। अब आतिशी 21 सितंबर यानी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आतिशी के साथ ही गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन सहित 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। गोपाल राय, कैलाश गहलोत पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

Exit mobile version