दूसरी बार मां बनीं अनुष्का शर्मा, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

मुंबई: बी-टाउन से हाल ही में एक दिल खुश करने देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। जी हां, आपने ठीक सुना। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं। अनुष्का ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अनुष्का-विराट ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे यानी बेटे Akaay का वेलकम किया है। साथ ही दोनों ने सभी से उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का अनुरोध किया है। आगे कपल ने सभी से उनके आशीर्वाद बनाए रखाने को भी कहा है। वामिका के छोटे भाई अकाय के जन्म के बाद कपल का यह पहला पोस्ट वायरल हो रहा है।

Exit mobile version