फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने गोवर्धन पर्वत को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से सटे फरहदा गांव में बना गोवर्धन पर्वत खंडित हो गया है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने गोवर्धन पर्वत को खंडित किया है। मामला देर रात का बताया जा रहा हैं जिसके बाद से ग्रामीण काफी आक्रोशित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरा मामला रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र का हैं।

Exit mobile version