मुंबई। देश में कोरोना के नए सब वैरिएंट XE की मुंबई में दूसरा केस मिला है। इसके साथ ही XE के कुल 3 केस हो गए हैं। इससे पहले आज ही गुजरात में भी इसका पहला केस मिल चुका है। हालांकि पहले केस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गड़बड़ी की आशंका जताई थी लेकिन शनिवार को मुंबई शहर के नागरिक निकाय बीएमसी ने कंफर्म किया है कि मुंबई में इस नए वैरिएंट के केस की पुष्टि हुई है।
Video: जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान BJP नेत्री हुई घायल….. देखिये
मिली जानकारी के अनुसार, सांताक्रूज शहर के रहने वाले 67 वर्षीय शख्स में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स कोरोना की दोनों वैक्सीन ले चुका है।
बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस नए सब वैरिएंट को ओमिक्रॉन का वैरिएंट बताया है, जो 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।