अखिलेश यादव के सांसद ने की ‘गंदी बात’, अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा में मच गया हंगामा

दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) यानी सपा के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सांसद सनातन पांडेय ने गंदी बात लोकसभा में की है। इसके बाद हंगामा मच गया। सपा सांसद सनातन पांडेय ने लोकसभा में सत्ता पक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे सदन में हंगामा मच गया। दन की मर्यादा को तार-तार करते हुए अखिलेश यादव के सांसद सनातन पांडेय ने सत्ता पक्ष के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें मर्यादा में रहने की सलाह दी।

दरअसल, सपा सांसद सदन में भाषण दे रहे थे, जब उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष के नेताओं के बोलने नहीं दिया जाता। इस बात पर नाराज सनातन पांडेय भावनाओं में बह गए और सत्ता पक्ष के सदस्यों को खरी-खरी सुनाने लगे। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जो एक सांसद को नहीं कहना चाहिए था।

सनातन पांडेय ने अपने भाषण के दौरान कहा कि जबसे मैं सदन में आया हूं यह देख रहा हूं कि विपक्ष का कोई भी सदस्य जब अपनी बात रखने का काम करता है तो सत्तापक्ष में बैठे कुछ &%*$@ किस्म लोग, विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। ये लोग विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकते। उनके यह कहते ही सदन में बैठे सभी सांसद असहज हो गए। कुछ हंसने लगे तो कुछ ने आपत्ति भी जताई।

Exit mobile version