मुंबई से लंदन जा रहे एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, ईरान का एयरस्पेस बंद होने से कई फ्लाइट्स प्रभावित

मुंबई। मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 को शुक्रवार को उड़ान भरने के तीन घंटे बाद आपात स्थिति में वापस मुंबई लौटना पड़ा। फ्लाइट ने सुबह 5:39 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन ईरान का एयरस्पेस बंद होने के चलते उसे गंतव्य तक नहीं ले जाया जा सका और करीब तीन घंटे हवा में रहने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई।

एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि ईरान में उत्पन्न स्थिति के चलते एयरस्पेस बंद कर दिया गया है, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को डायवर्ट या रद्द किया गया है। इस फैसले का असर एअर इंडिया की कई उड़ानों पर पड़ा है, जिनमें लंदन, न्यूयॉर्क, वैंकूवर, टोरंटो और वाशिंगटन जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।

डायवर्ट की गई प्रमुख फ्लाइट्स में AI130 (लंदन-मुंबई) को वियना, AI102 (न्यूयॉर्क-दिल्ली) को शारजाह, AI116 (न्यूयॉर्क-मुंबई) को जेद्दा और AI190 (टोरंटो-दिल्ली) को फ्रैंकफर्ट डायवर्ट किया गया है। कई फ्लाइट्स को बीच रास्ते से वापस मूल स्थान पर लौटाया गया है।

एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा है कि सभी प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और आवास की सुविधा दी जा रही है ताकि उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। एयरलाइंस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

देखें विमानों की लिस्ट

Exit mobile version