शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक, 2 बच्चों समेत 12 लोग घायल

जगदलपुर। जिले से बड़ी खबर सामने रही है। शादी समारोह के दौरान दुल्हा दुल्हन पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। वही पास में खड़े दो बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेकाज ले जाया गया है। इस वारदात को लाइट जाने के दौरान अंजाम दिया गया है। आखिर एसिड किसने फेंका पुलिस उसका पता लगा रही है। 

जानकारी के मुताबिक  बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में सुधापाल निवासी डमरु बघेल (23) और सुनीता कश्यप (19) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से कार्यक्रम में लाइट चली गई। इसी बीच किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इसके चलते उनके पास खड़े अन्य लोग भी चपेट में आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लाइट आई तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उनके आते ही आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।

Exit mobile version